वाराणसी — दशाश्वमेध थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को अपनी टीम के साथ नई सड़क, दालमंडी और आसपास के इलाकों में अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, सामान और डिस्प्ले बोर्ड हटवाए गए।
थाना प्रभारी ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण न केवल यातायात बाधित करता है बल्कि आम नागरिकों की आवाजाही में भी परेशानी पैदा करता है।
पुलिस टीम ने अभियान के दौरान लोगों से सहयोग की अपील करते हुए साफ-सुथरा और व्यवस्थित बाजार बनाए रखने का संदेश दिया।

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री