भोजपुरी सिनेमा में उठा विवाद का तूफान — पवन सिंह और ज्योति सिंह आमने-सामने

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा निजी विवाद अब पूरी तरह सार्वजनिक रूप ले चुका है। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। सोमवार को पवन सिंह की सफाई पोस्ट के बाद अब ज्योति सिंह ने भी खुली चुनौती देते हुए पवन सिंह को जनता और मीडिया के सामने बैठकर सच साबित करने की बात कही है।

ज्योति सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा —

“आदरणीय पति देव श्री पवन सिंह जी, क्या सच है और क्या झूठ, यह हमारी देवतुल्य जनता को जानने का अधिकार है। कल हम मिलकर मीडिया के सामने बैठते हैं — आप भी बैठिए और मैं भी बैठूंगी। अब यह चारदीवारी के अंदर की बात नहीं रही।”

उन्होंने आगे कहा कि वह अपने पक्ष को साबित करने में सक्षम हैं, और यदि पवन सिंह भी स्वयं को सही मानते हैं तो जनता के सामने आकर खुलकर बात करें।
चुनाव को लेकर उन्होंने कहा —

“यदि आप मुझे जीवनभर के लिए पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं, तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी, क्योंकि हम सत्ता के लिए अपनों का इस्तेमाल करने में विश्वास नहीं रखते।”

ज्योति सिंह ने पवन सिंह के “डेढ़ घंटे बैठने” के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उनके पास उस दिन की सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, जिसमें सब स्पष्ट दिखाई देगा।

इस बयानबाज़ी से भोजपुरी इंडस्ट्री और फैंस के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

About The Author

Share the News