वाराणसी। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि “सच्चा काम और पक्का काम” ही विकसित भारत के संकल्प को साकार कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने कार्य और आचरण में भ्रष्टाचार को कोई स्थान नहीं देना चाहिए — तभी समाज सही दिशा में आगे बढ़ेगा।
मंत्री श्री अरुण बीएचयू में टीसीएस और समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘टीसीएस रूरल आईटी क्विज’ में बच्चों को संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थी प्रदेशभर से शामिल हुए। इसमें झांसी के कक्षा 8 के छात्र रौनक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सुबह मंत्री असीम अरुण ने महर्षि वाल्मीकि धाम मंदिर (BHU गेट नंबर-1) पर पूजा-अर्चना की और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक है, और उनके आदर्शों से हमें निरंतर सीखना चाहिए।
इसके पश्चात उन्होंने रामनगर में कोल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से बने 100 बेड के नवनिर्मित वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया और अधिकारियों से चर्चा की।
“समर्पण और ईमानदारी से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।” — असीम अरुण

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री