वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने जीटी रोड पड़ाव से रामनगर मुख्य मार्ग पर प्रस्तावित 112 मीटर ऊंचे “ट्विन टावर” व्यवसायिक सह समूह आवास योजना के मानचित्र को मात्र 4 दिनों में स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह अब तक की वाराणसी क्षेत्र की सबसे ऊंची स्वीकृत परियोजना मानी जा रही है।
यह परियोजना जेएचएस इंफ्रा होम्स एलएलपी और जीत होम सॉल्यूशंस प्रा. लि. द्वारा विकसित की जा रही है। विकासकर्ता जितेंद्र कुमार द्वारा 9551 वर्गमीटर भूमि पर यह योजना प्रस्तुत की गई थी, जिसमें 357 आवासीय यूनिट और व्यवसायिक परिसर शामिल होंगे।
परियोजना के मानचित्र में दो टावरों का निर्माण प्रस्तावित है, जिनमें डबल बेसमेंट, भूतल और 32 तल होंगे।
प्रत्येक टावर में —
3 तल व्यवसायिक उपयोग के लिए,
चतुर्थ से 32वें तल तक आवासीय इकाइयाँ,
टेरेस पर ओपन एयर रेस्तरां और स्विमिंग पूल की व्यवस्था होगी।
सुविधाओं में शामिल —
489 कार पार्किंग (UB-99, LB-99×2=198, खुली पार्किंग 192)
51 दोपहिया वाहनों की पार्किंग क्षमता
1459.78 वर्गमीटर ग्रीन ज़ोन
वेस्ट वाटर रीसाइक्लिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और सोलर फोटोवोल्टाइक सेल की सुविधा भी प्रस्तावित है।
परियोजना से क्षेत्र के नियोजित विकास और आवासीय आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। इस स्वीकृति से वाराणसी विकास प्राधिकरण को ₹6,94,91,568 (छह करोड़ चौरानवे लाख इक्यानबे हजार पांच सौ अड़सठ रुपये) का राजस्व प्राप्त होगा।
“नया काशी — ऊंचाईयों की ओर कदम, आधुनिकता और परंपरा का संगम”

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री