प्राथमिक विद्यालय भानपुर में दो नंबर का मटेरियल व मानक के विपरीत बनाया जा रहा है आंगनबाड़ी केंद्र

वाराणसी के पिंडरा ब्लाक भानपुर के प्राथमिक विद्यालय में मानक के विपरीत बनाया जा रहा है आंगनबाड़ी केंद्र और दो नंबर का मटेरियल लगाया जा रहा है ऐसा मामला सामने आया है आप वीडियो और फोटो देखकर हैरान हो जाएंगे कि किस प्रकार से आंगनबाड़ी केंद्र जो नव निर्माण किया जा रहा है नंबर तीन के ईट से बनाया जा रहा है और इस के अंदर एक हैंड पंप है जिसको उसमें ढकने की तैयारी हो रही है जहां एक तरफ सीएम योगी और पीएम मोदी का हर घर जल मिशन अभियान चला रहे है तो वहीं दूसरी तरफ आंगनबाड़ी केंद्र में हैंडपंप को पाट कर बंद करने का प्रयास किया जा रहा है
ग्राम सभा पूर्व के प्रत्याशी ओर गांव के नागरिक राजेश सिंह का कहना है की जो ठेकेदार है उसको किसी भी अधिकारी का डर नहीं है क्योंकि वह मानक के हिसाब से ईट गिट्टी सीमेंट सरिया किसी का भी प्रयोग नहीं कर रहा है सोचने वाली बात है प्राथमिक विद्यालय के अंदर यह कार्य हो रहा है और विद्यालय के किसी अध्यापक के द्वारा कंप्लेंन नहीं किया जा रहा है ऐसा लगता है कि इसमें कहीं ना कहीं विद्यालय की भी मिली भगत बनी हुई है
गांव के लोगों का कहना है कि सरकारी पैसे का कैसे दुरुपयोग किया जाता है कोई इस ठेकेदार से सीखे जो यह प्राथमिक विद्यालय भानपुर में आंगनबाड़ी केंद्र बनवा रहा है इसको लेकर ग्रामवासियों में काफी रोस है

About The Author

Share the News