अब नहीं होगा स्वच्छता कर्मियों का शोषण — मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान, हर खाते में आएंगे ₹16-20 हजार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वाराणसी के सरोजा पैलेस, पिपलानी कटरा में आयोजित स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छाग्रहियों और सफाई मित्रों को सम्मानित किया तथा स्वच्छता किट वितरित की।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जल्द ही स्वच्छता कर्मियों के बैंक खातों में ₹16,000 से ₹20,000 तक की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी ताकि कोई उनका शोषण न कर सके। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए नया पोर्टल तैयार कर रही है और सभी पात्र कर्मियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सफाई मित्रों पर पुष्पवर्षा की और एक स्कूली बच्ची संग फोटो खिंचवाई। उन्होंने कहा —

“जो समाज की सेवा करता है, सरकार उसकी सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।”

मुख्यमंत्री का सीधा संवाद —

“जनता के बीच रहने वाला जनप्रतिनिधि ही जनता का आशीर्वाद पाता है।”

सीएम योगी ने इस दौरान वाराणसी दक्षिण के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सेवा पखवाड़ा अभियान को नई दिशा दी है। उन्होंने एक-एक मोहल्ले में जाकर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई और जनसुनवाई के माध्यम से जनता की समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीलकंठ तिवारी जैसे प्रतिनिधि जनता के बीच रहकर सच्चे अर्थों में सेवा और संवाद की मिसाल पेश कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा करते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि भारत की ऋषि परंपरा और सनातन धर्म के भाग्य विधाता हैं।

उन्होंने कहा कि “भाजपा का काम समाज को जोड़ना है, जबकि सपा-कांग्रेस का काम तोड़ना।”
मुख्यमंत्री ने अपील की कि इस दीपावली हर नागरिक किसी गरीब परिवार तक मिठाई जरूर पहुंचाए।

कार्यक्रम में मंत्री रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, महापौर अशोक तिवारी, विधायक नीलकंठ तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

About The Author

Share the News