विधायक ने सहयोग का दिया आश्वासन
पिंडरा।
सिंधोरा बाजार के नवगठित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ रविवार को सायंकाल में प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डॉ अवधेश सिंह ने व्यापारियों के लिए सरकार द्वारा उठाये गए कदम की चर्चा करते हुए उनके उत्थान व सहयोग करने की बात कही।
इसके पूर्व सिंधोरा व्यापार मंडल कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार के साथ उपाध्याय हीरालाल मौर्य, महामंत्री शशिकांत जायसवाल, कोषाध्यक्ष अविनाश मधुकर, व्यवस्थापक विनोद जयसवाल, संगठन मंत्री कमलेश सिंह, सूचना मंत्री बबलू सोनकर के साथ 21 कार्यकारिणी के सदस्यों ने शपथ ली।
इस दौरान पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सविता सिंह, महिला जिलाध्यक्ष आरती देवी पटेल, जिलाध्यक्ष शुभम सिंह समेत अनेक पदाधिकारी रहे।

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री