राज्यपाल व मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

वाराणसी।
माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के वाराणसी आगमन, भ्रमण और प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने रविवार को पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रमुख मार्गों, कार्यक्रम स्थलों और संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी, और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि शहर के सभी होटल, लॉज और ढाबों की सघन चेकिंग कर ठहरे व्यक्तियों के पहचान पत्रों का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। वीआईपी मूवमेंट के दौरान आमजन के आवागमन में बाधा न आए, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग और भीड़ नियंत्रण हेतु बैरिकेडिंग, रस्सों एवं लाउड-हेलर के प्रभावी उपयोग के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी पूर्ण तत्परता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश सिंह, कमिश्नरेट वाराणसी के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारियों एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।

About The Author

Share the News