पिंडरा में अवैध पैथालॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर हुआ सीज

पिंडरा।
डीएम व सीएमओ के आदेश पर अवैध पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसडीएम के निर्देश पर पिंडरा बाजार में रविवार को एक अवैध पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर को चिकित्सकों की टीम ने सीज कर दिया।
नायब तहसीलदार मनोज सिंह व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ वरुण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम सायँ 5 बजे पिंडरा स्थित शिवम पैथोलॉजी व महादेव अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुची। लेकिन टीम को देखते ही कर्मचारी सेंटर छोड़ भाग निकले। टीम को बिभिन्न उपकरण व अल्ट्रासाउंड मशीन मिला कोई अभिलेख न मिलने पर टीम ने सीज की कार्यवाही करते हुए एसडीएम पिंडरा को रिपोर्ट दी। अवैध पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई होने से अन्य जांच घरों में हड़कंप मच गया और बन्द कर फरार हो गए।

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के अलावा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी गुलशन कुमार, फूलपुर थाने के दरोगा व सिपाही रहे।

About The Author

Share the News