पिण्डरा। विकास खंड पिंडरा के अहरक पश्चिमपुर गांव निवासिनी अनन्या सिंह ने जनपदीय एवं मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय 17 वर्षीय योगासन प्रतियोगिता के दोनों प्रारुप में गोल्ड मेडल जीतकर एक तरफ जहां नेशनल प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित करा लिया है वहीं इनकी सफलता से क्षेत्रीय लोगों ,शिक्षक, प्रशिक्षक के साथ दादा दादी में हर्ष व्याप्त है।
वाराणसी व अयोध्या में हुई प्रतियोगिता के बाद अनन्या सिंह ने नेशनल टीम में अपना स्थान बना लिया।
ज्ञात होगी कि सर्वेश्वरी इंटर कालेज की छात्रा अनन्या सिंह ने प्रशिक्षक कमलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुये दोनों प्रारूपों में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।इस प्रतियोगिता में निर्णायक व्यायाम शिक्षक पूनम सिंह एवं प्रिया मिश्रा के द्वारा किया गया।इस सफलता से विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं प्राचार्य क्षितिज कुमार दीक्षित, अध्यापक गण संगीता बनर्जी,स्नेहा श्रीवास्तव एवं मां दिव्या सिंह पिता संजय सिंह,दादा दादी शिव शंकर सिंह व छवि देवी ने शुभकामनाएं देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की है।

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री