पिंडरा।
पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने कहाकि जीएसटी से व्यापारी ही नही बल्कि आम आदमी को लाभ मिला है। सरकार आम आदमी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उक्त बातें घटी जीएसटी का मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार कार्यक्रम के तहत फूलपुर में सामुदायिक भवन में आयोजित व्यापारियों की गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहाकि मोदी सरकार ने जीएसटी की दरें घटाकर व्यापारियों को जहाँ रोजगार का अवसर मुहैया कराया वही किसान व आम आदमी को राहत मिला है। जिससे खरीददारी बढ़ी और जीएसटी का संग्रह भी बढ़ा। विधायक ने कहाकि सरकार आयुष्मान कार्ड, मुफ्त राशन व किसान सम्मान निधि देकर सबको लाभान्वित किया है। इसके पूर्व व्यापारियों ने विधायक का स्वागत करते विधायक को सर्वजिनिक मूत्रालय और बिजली खम्बा और नाला के बाबत पत्रक दिया। जिसे जल्द पूर्ण करने का आश्वसन व्यापारियों को दिया। स्वागत भाषण स्वर्ण कार संघ के अध्यक्ष भानु सेठ, अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद जायसवाल सपालू व धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक मुन्ना चौरसिया ने दिया।
इस दौरान व्यापारी राजकुमार गुप्ता, भरत जायसवल, रमेश विश्वकर्मा, सोनू सेठ, विक्की गोंड़, ऋषभ अग्रहरि, सोनू भोजवाल, राहुल, सन्तोष सेठ, रमेश सेठ, दीपक सिंह, महेश सिंह, बसंत उपाध्याय, बबलू मिश्रा सुरेश पांडेय समेत दर्जनों लोग रहे।

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री