काशी में हनुमान चालीसा विवाद: सामूहिक पाठ से गूंजी काशी, दो काशीआरोपी गिरफ्तार – FIR दर्ज

वाराणसी। काशी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र स्थित मदनपुरा के प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ चुका है। मंदिर के पुजारी को धमकाने की घटना सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने सख्त विरोध दर्ज कराया और सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन कर कड़ा संदेश दिया।

मंदिर के पुजारी संजय प्रजापति ने आरोप लगाया था कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा के पाठ पर आपत्ति जताई और उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि दर्जनों लोगों ने घेरकर दबाव बनाया और पलायन तक की धमकी दी। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

वीडियो वायरल होते ही काशी के संत-समाज और स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी फैल गई। इसके बाद हिंदू संगठनों ने मंदिर परिसर के पास सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुजारी को धमकी देने वाले दो मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस मामले में दशाश्वमेध थाने में FIR दर्ज की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार का तनाव न बढ़े।

पुजारी संजय प्रजापति ने साफ कहा कि वे किसी भी दबाव में नहीं आएंगे और अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन करते रहेंगे। वहीं, प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शहर में धार्मिक स्वतंत्रता और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

About The Author

Share the News