वाराणसी। बादशाह बाग इलाके में सरकारी मदरसे के उर्दू शिक्षक दानिश रजा (40) की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी (IPS) के अनुसार, हत्या शिक्षक की पत्नी ने ही की थी।
जानकारी के मुताबिक, दानिश रजा सरकारी फरोग-ए-उर्दू मदरसे में टीचर थे और पत्नी व दो बच्चों के साथ घर के निचले हिस्से में रहते थे। शुक्रवार सुबह उनका शव कमरे में खून से लथपथ मिला। गला और चेहरे पर धारदार हथियार से गहरे घाव थे। दीवारों व फर्श पर खून के छींटे साफ दिख रहे थे।
पुलिस जांच में सामने आया कि दानिश का व्यवहार पत्नी के प्रति अपमानजनक था। पत्नी ने बताया कि पति अक्सर उसे प्रताड़ित करता और मारपीट करता था। इन्हीं परिस्थितियों से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।
फॉरेंसिक टीम और सीसीटीवी फुटेज की जांच में किसी बाहरी व्यक्ति की एंट्री नहीं मिली, जिससे पत्नी पर शक गहराया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। फिलहाल आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री