वाराणसी की ऐतिहासिक उपलब्धि

24 घंटे में 1,02,446 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच, इंडियन बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज

वाराणसी ने स्वास्थ्य सेवाओं में नया कीर्तिमान रच दिया है। जिले में 24 घंटे के भीतर जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी और आरोग्य मंदिरों पर कुल 1,02,446 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच पूरी की गई। यह उपलब्धि 29 सितंबर 2025 को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हासिल की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि इस रिकॉर्ड को इंडियन बुक ऑफ़ रिकार्ड्स ने मान्यता प्रदान करते हुए प्रमाणपत्र जारी किया है।

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान करना और उन्हें उपचार व जागरूकता से जोड़ना था। बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों की भागीदारी से यह ऐतिहासिक सफलता मिली।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के प्रयास समाज में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं की महत्ता को रेखांकित करते हैं और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाते हैं।

About The Author

Share the News