वाराणसी: बीते 03 अक्टूबर को हुई भारी बारिश के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई। इस पर नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने स्वयं पूरे शहर का निरीक्षण कर आपातकालीन व्यवस्थाओं का नेतृत्व किया। सर्किट हाउस, बनारस क्लब, अंबेडकर चौराहा, नदेसर अंधरापुल, फातमान रोड, सिगरा, रथयात्रा चौराहा, लक्सा, कमच्छा, भेलूपुर थाना, रविन्द्रपुरी, रविदास गेट, लंका, BHU ट्रामा सेंटर, सुसुवाहीं, बजरडीहा और कोनिया सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया गया।
नगर आयुक्त ने जलनिकासी के लिए आवश्यकतानुसार दो दर्जन से अधिक पम्प तुरंत लगाए। रविन्द्रपुरी, सुसुवाहीं, ककरमत्ता, करौंदी, मारूति नगर, बजरडीहा, दुर्गाकुण्ड, नवाबगंज, महेशपुर, रविदास मंदिर, सरसौली, फुलवरिया, रमरेपुर, कोनिया, जलालीपुरा, रामनगर जोन, रस्तापुर और रूतुलपुर में जलनिकासी के लिए बड़े पम्प तैनात किए गए हैं। नगर निगम का सामान्य अभियन्त्रण विभाग एवं जलकल विभाग पूरी तरह सक्रिय है और कन्ट्रोल रूम 1533 के माध्यम से जलभराव की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
नगर निगम की युद्धस्तरीय कार्रवाई के चलते शहर में जलभराव की स्थिति नियंत्रण में है और आज शाम तक अधिकांश क्षेत्रों में पानी की निकासी पूरी होने की संभावना है।

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री