यूपी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया सार्वजनिक अवकाश घोषित

वाराणसी/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार ने समाज और संस्कृति में अमूल्य योगदान देने वाले महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर 07 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। महर्षि वाल्मीकि, जिन्हें आदिकवि कहा जाता है, ने ‘रामायण’ की रचना कर मानवता, धर्म और नैतिकता के संदेश को विश्वभर में फैलाया। उनके विचार आज भी समाज और शिक्षा के मार्गदर्शन में प्रेरणा का स्रोत हैं।

मुख्य रूप से सरकारी, शासकीय एवं अर्ध-शासकीय कार्यालयों में यह दिन अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश सरकार के इस निर्णय की समाज में व्यापक सराहना हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर यह कदम सांस्कृतिक जागरूकता और महर्षि वाल्मीकि के योगदान को सम्मान देने का प्रतीक माना जा रहा है।

About The Author

Share the News