तहसील दिवस पर आए 61 मामले, 3 का हुआ निस्तारण

पिंडरा।
पिंडरा स्थित तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 61 मामले आये थे। जिसमें 3 मामलों का निस्तारण हो पाया। बारिश के मौसम के चलते फरियादियों की संख्या कम रही।
एसडीएम पिंडरा प्रतिभा की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर बरवा के ग्राम प्रधान ऋषिनारायन पटेल ने आरोप लगाया कि एलएनटी के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत ग्राम सभा बरवा में पाइप डालने के लिए खुदाई कर छोड़ दिया गया। दो हफ्ते पहले हुए खुदाई से गड्ढे में पानी भर गए है। आये दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। जिसपर एसडीएम ने एक्सईएन जलजीवन मिशन को जांच कर अधूरे कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। वही थाना गांव के एडवोकेट अवनीश पांडेय ने आरोप लगाया कि जलजीवन मिशन के तहत एक साल पूर्व नई बोरिंग की गई लेकिन आज तक चालू नही हो पाया। जिससे लोग शुद्ध पेयजल के लिए परेशान है।
कुसमुरा के शकील अहमद ने पड़ोसियों द्वारा दबंगई के बल पर हो रहे निर्माण कार्य को रोकने का आरोप लगाया। जिसपर एसओ बड़ागाँव को जांच के आदेश दिया। इसके अलावा जमीन पर अवैध कब्जा, लेखपाल द्वारा रिपोर्ट लगाने में हीलाहवाली करने का आरोप लगाते हुए गुहार लगाई। जिससे सम्बंधित विभाग को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिया।
इस दौरान तहसील स्तर के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News