पिंडरा।
एसडीएम के निर्देश पर सिंधोरा में एक अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर को पुलिस और प्रशासन के साथ चिकित्सकों की टीम ने सीज की कार्रवाई की। इसके पूर्व भी एक अल्ट्रासाउंड को सिंधोरा में ही सीज किया गया था।
एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा को एक पीड़ित ने शिकायत की थी। जिसपर एसडीएम ने नायब तहसीलदार मनोज सिंह व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ वरुण कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम सायँ 5 बजे सिंधोरा स्थित माँ अम्बे डायग्नोस्टिक सेंटर पहुची। लेकिन टीम को देखते ही कर्मचारी सेंटर छोड़ भाग निकले। टीम को अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ अन्य उपकरण मिले। जिसपर सीज की कार्यवाही करते हुए एसडीएम को रिपोर्ट दी। अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई होने से अन्य जांच घरों में हड़कंप मच गया।
इसके पूर्व 15 दिन पहले भी एक सिंधोरा में ही एक डायग्नोस्टिक सेंटर सीज की कार्रवाई की गई थी।
कार्रवाई के तहत गठित टीम में नायब तहसीलदार व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के अलावा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी गुलशन कुमार, सिंधोरा थाना की पुलिस भी रही मौजूद

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री