पिंडरा।
पिंडरा ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय नवलपुर के शिक्षक रामसेवक यादव को गोरखपुर में होने वाले स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनकर्ता नियुक्त किया गया है।
डॉ0 भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान स्टेडियम अयोध्या ने गोरखपुर में 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक होने वाली स्कूलीय प्रदेशीय कुश्ती में एक बार पुनः चयनकर्ता नियुक्त किया है। राम सेवक यादव के निर्देशन में उत्तर प्रदेश की स्कूली टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं । वाराणसी कुश्ती संघ एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाए दी गई। राम सेवक यादव वर्तमान समय में पिंडरा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय नवलपुर में गणित विषय के स0अ0 पद कार्यरत है। इसके साथ ही साथ कुश्ती के लिए काफी सक्रिय है। इनके व्यायामशाला से कई पहलवान राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपना जलवा बिखेर चुके है। इस प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता में इनके अखाड़े से 7 छात्र पहलवान प्रतिभाग करेंगे। इनके नियुक्ति पर बीएसए अनुराग श्रीवास्तव व पिंडरा ब्लॉक के बीईओ विनोद कुमार मिश्र व जनपद के सभी अध्यापकों ने हर्ष व्यक्त किया।

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री