लंका पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मोबाइल चोर गिरफ्तार, 8 मोबाइल-3 टैबलेट-2 लैपटॉप बरामद

चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लंका पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। लौटूबीर मंदिर के पास दबिश देकर पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 8 मोबाइल, 3 टैबलेट और 2 लैपटॉप बरामद किए गए।

कैसे हुई कार्रवाई

02 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि लौटूबीर मंदिर के पास एक युवक चोरी के मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप बेचने की फिराक में है। इस पर सक्रिय हुई लंका पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त को मौके से पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार युवक की पहचान हिमांशु उपाध्याय (22 वर्ष), पुत्र संतोष कुमार उपाध्याय, निवासी ग्राम जखनी, थाना राजातालाब, वाराणसी के रूप में हुई है।

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी लत को पूरा करने के लिए मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप चोरी कर औने-पौने दाम पर बेचता है। गिरफ्तारी के समय भी वह चोरी के सामान की बिक्री की फिराक में था।

बरामद सामान

  • 08 मोबाइल फोन
  • 03 टैबलेट
  • 02 लैपटॉप

कानूनी कार्रवाई

अभियुक्त के खिलाफ थाना लंका पर मु0अ0सं0 0405/2025 धारा 303(2) बीएनएस व 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके पहले भी उस पर थाना लंका में मु0अ0सं0 0118/2025 धारा 303(2) बीएनएस का मुकदमा दर्ज हो चुका है।

गिरफ्तारी टीम

  • राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना लंका
  • सौरभ तिवारी, चौकी प्रभारी BHU
  • शिवाकान्त शर्मा, उपनिरीक्षक
  • पवन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक
  • सिद्धांत राय, उपनिरीक्षक
  • आरक्षी प्रमोद कुमार
  • आरक्षी सतेन्द्र कुमार

लंका पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे भी विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Share the News