2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और अपने विचार व्यक्त किए।
डीएम ने कहा कि “गांधी जी ने अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व कर देश को आज़ादी दिलाई। उनका जीवन हमें सादगी, शांति और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपने नारे ‘जय जवान, जय किसान’ के जरिए राष्ट्र के विकास की नींव रखी।”
उन्होंने आगे कहा कि इस राष्ट्रीय दिवस पर हम सभी को उनके दिखाए आदर्शों को अपनाते हुए ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और एकता के साथ कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजाराम” के सामूहिक गायन से हुई। इस अवसर पर एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा, एडीएम प्रशासन विपिन कुमार, एडीएम सीएस अमित भारती, एडीएम प्रोटोकॉल विनय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रविशंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गांधी-शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात करते हुए अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से निभाने का संदेश दिया।

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री