मुग़लसराय नई बस्ती में एक दिल दहला देने वाली घटना में प्रेमी संजय सोनकर ने अपनी प्रेमिका बबली को गोली मार दी और हत्या के बाद फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद रामनगर और चन्दौली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई।
सूत्रों के अनुसार, यह घटना एकतरफा प्यार के चलते हुई। प्रेमी संजय सोनकर रामनगर स्थित अपनी बुआ के घर पहुंचा और वहां उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
स्थानीय निवासी और पड़ोसी घटनास्थल पर इकट्ठा हुए और इस घटना से गहरा सदमा व्यक्त किया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए और इस बात की पुष्टि की कि यह मामला आपसी संबंधों और एकतरफा प्रेम का परिणाम है।
अपर पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों परिवारों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आत्महत्या तथा हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि जल्द ही घटना से जुड़ी सभी बिंदुओं का पता लगाया जाएगा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
यह घटना पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का कारण बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस की जांच में सहयोग करें।

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री