आम यात्रा से अलर्ट तक — वाराणसी फ्लाइट का अनजाना वाकया

वाराणसी एयरपोर्ट से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। बैंगलोर से वाराणसी आ रही एक फ्लाइट में सुरक्षा एजेंसियों को तब सतर्क होना पड़ा, जब एक यात्री ने वॉशरूम के पास स्थित कोड मशीन (सिक्योरिटी डिवाइस) में कोड डालकर उसे खोलने की कोशिश की।

सूत्रों के अनुसार, बैंगलोर से शिवकुमार सहित कुल 9 लोगों का समूह वाराणसी में मंदिर दर्शन के उद्देश्य से इस उड़ान में सवार हुआ था। फ्लाइट के दौरान इन यात्रियों में से एक ने वॉशरूम के पास स्थित मशीन पर गलती से बटन दबा दिया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह व्यक्ति और उसके साथी पहली बार हवाई यात्रा कर रहे थे। यात्री का कहना था कि वह वॉशरूम का उपयोग करना चाहता था और उसने वहां मौजूद मशीन को वॉशरूम का एंट्री मैकेनिज्म समझ लिया।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक कॉकपिट का कोड केवल एक अंक (single digit) का था लेकिन दरवाज़ा नहीं खुला। अब तक की जाँच में किसी भी यात्री के पास या उनके सामान से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

फिलहाल सभी सुरक्षा एजेंसियाँ मामले की गंभीरता को देखते हुए यात्रियों से विस्तृत पूछताछ कर रही हैं। प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना एयरलाइंस सुरक्षा मानकों और यात्रियों की जागरूकता पर भी कई सवाल खड़े कर रही है। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में यात्रियों को यात्रा से पहले फ्लाइट सेफ़्टी और बेसिक जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि अनजाने में कोई सुरक्षा उल्लंघन न हो l

About The Author

Share the News