लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बाबतपुर पर सोमवार को एयर इंडिया की फ्लाइट IX-1086 में एक सुरक्षा अलर्ट ने अधिकारियों को सतर्क कर दिया। बैंगलोर से आए शिवकुमार सहित नौ लोगों का समूह वाराणसी में मंदिर दर्शन के उद्देश्य से इस फ्लाइट में सवार था।
फ्लाइट के दौरान एक यात्री ने वॉशरूम के पास स्थित कोड मशीन में गलती से कोड डालने या बटन दबाने का प्रयास किया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्री से पूछताछ शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया सच
पूछताछ में उक्त यात्री ने बताया कि वह पहली बार विमान यात्रा कर रहा था। वॉशरूम के दरवाजे के पास लगी मशीन को उसने वॉशरूम का एंट्री मैकेनिज्म समझ लिया और अनजाने में बटन दबा दिया। जांच के अनुसार कॉकपिट का कोड मात्र एक अंकीय (single digit) था, लेकिन कॉकपिट का दरवाज़ा नहीं खुला।
सामान्य स्थिति, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
अब तक की जांच में यात्रियों या उनके सामान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों से विस्तृत पूछताछ की है और आगे की कार्रवाई प्राप्त जानकारी के आधार पर की जाएगी।
अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन, वैभव बांगर की प्रतिक्रिया
घटना पर बयान देते हुए अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन वैभव बांगर ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चौकन्नी हैं। यात्रियों से पूछताछ की जा रही है और अब तक कुछ भी संदिग्ध सामने नहीं आया है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा