पिंडरा- तहसील परिसर में जांच कमेटी द्वारा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपाशंकर पटेल तथा महामंत्री सुधीर सिंह के निर्देश पर जांच कमेटी के अध्यक्ष पंधारी यादव के नेतृत्व में आज परिसर में अधिवक्ता पंजीयन और प्रैक्टिस सर्टिफिकेट जॉच किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों का जॉच किया गया। जांच के दौरान परिसर में अफरा तफरी का माहौल दिखा,कुछ लोग मौके का फायदा पाकर भाग निकले, वही सात लोगो को हिदायत देकर छोड़ दिया गया और उनसे कहा गया की दोबारा किसी कोर्ट में दिखे तो जेल भेज दिए जाओगे। जांच कमेटी टीम में पंधारी यादव अधिवक्ता,आशुतोष सिंह,दीपक कुमार सैनी अधिवक्ता,छोटेलाल , एके सिंह,रुकुनुद्दीन खान,हरिचंद्र पटेल,श्यामसुंदर पटेल, अंकीत मिश्रा समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

More Stories
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में
काशी ने रचा हरित इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधे, चीन का रिकॉर्ड टूटा