उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव शुक्रवार को काशी पहुंचीं। उन्होंने बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देश के लिए मंगलकामना की। इसके बाद वे काल भैरव मंदिर भी गईं और विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
अपर्णा यादव, जो समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू हैं, पीएम मोदी और सीएम योगी के दौरे अगले दिन वाराणसी धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए पहुंचीं। उन्होंने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार में मत्था टेककर प्रदेश की खुशहाली व महिला सुरक्षा के लिए आशीर्वाद मांगा।
वाराणसी में उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दर्शन के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं और मीडिया प्रतिनिधियों से संक्षिप्त वार्ता भी की।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा