“कॉलोनाइजर मर्डर केस: वाराणसी पुलिस ने दिखाई फुर्ती, DCP व सारनाथ थाना टीम की मेहनत रंग लाई”

वाराणसी कमिश्नरेट की SOG-1, SOG-2 और सारनाथ थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात संयुक्त ऑपरेशन चलाकर बदमाशों की घेराबंदी की। यह कार्रवाई सारनाथ थाना क्षेत्र के फरीदपुर के पास की गई, जहां हत्याकांड से जुड़े संदिग्धों की गतिविधि की सूचना मिली थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस बदमाश से मुठभेड़ हुई उसका नाम मुकीम है। वह कथित तौर पर असलहा सप्लाई करने और मुख्य प्लानर से पैसों के लेन-देन में शामिल रहा है। रोकने पर बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में मुकीम को गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि यह वही नेटवर्क है, जिस पर हाल ही में हुए कॉलोनाइजर मर्डर केस की साजिश रचने का शक गहराता जा रहा है। पुलिस अब पूरे गिरोह और फंडिंग चैनल की तहकीकात में जुट गई है।

About The Author

Share the News