गरीब परिवारों को बड़ी सौगात: मकान निर्माण के लिए 2.40 लाख की मदद, शिक्षा-चिकित्सा हेतु मिलेगा बिना ब्याज ऋण

आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए खुशखबरी है। अनफेडिंग वर्ल्ड ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत एक अभिनव योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत गरीब परिवारों को बिना ब्याज ऋण और नगद सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मकान निर्माण के लिए विशेष सहायता
इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण हेतु 2.40 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। यह पूरी तरह निशुल्क होगी और किसी भी तरह की अग्रिम राशि, शुल्क या अतिरिक्त दस्तावेज की मांग नहीं की जाएगी।

योजना की प्रमुख बातें:

  • चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार और प्रशिक्षण की जरूरतों के लिए बिना ब्याज ऋण।
  • घर बनाने के लिए पात्र परिवारों को ₹2.40 लाख सहायता।
  • योजना का हाल ही में लखनऊ में केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में शुभारंभ किया गया।
  • देश में पहली बार इस प्रकार की फ्री स्कीम पेश की गई है।

योजना का क्रियान्वयन
योजना को लागू करने के लिए उत्तर प्रदेश के सभी विकास खंडों में आउटसोर्सिंग एजेंसियों की नियुक्ति की जा रही है। पहले चरण में प्रत्येक ब्लॉक में 200 लोन ऑफिसर अनुबंध के आधार पर नियुक्त होंगे।

  • प्रत्येक ऑफिसर 250 लाभार्थियों का चयन कर उनका लोन अकाउंट खोलेंगे।
  • लोन ऑफिसरों को 22,000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।
  • प्रत्येक सफल लोन पर संबंधित एजेंसी को 2,000 रुपये और यूनियन को 1,000 रुपये दिए जाएंगे।

पारदर्शिता और निगरानी
पूरे प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट और आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा अनुबंधित व्यवस्था के तहत होगी। केंद्र और राज्य सरकारें समय-समय पर योजना का निरीक्षण करेंगी। प्रशासन ने साफ कहा है कि यह पूरी परियोजना निशुल्क और पारदर्शी है तथा किसी भी प्रकार का शुल्क लेना कानूनन अपराध माना जाएगा।

About The Author

Share the News