विकास कार्यों का निरीक्षण कर बोले विधायक नीलकंठ तिवारी – नागरिकों के सुझावों से बनेगी नई काशी

वाराणसी। शहर दक्षिणी के विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने रविवार को श्री काशी विश्वनाथ मंडल के घसियारी टोला वार्ड में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। यह कार्यक्रम 75 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान का हिस्सा है, जो 20 जुलाई से शुरू होकर महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलेगा।

अभियान के 36वें दिन विधायक ने जनसंपर्क, पौधारोपण और चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याएँ सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

जनसंपर्क और पौधारोपण

वार्ड प्रवास के दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। साथ ही चौपाल में स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की। कई मामलों का तुरंत निस्तारण किया गया, वहीं शेष मुद्दों पर अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया।

पार्कों का निरीक्षण और विकास कार्य

विधायक ने गंगा नगर में स्मार्ट सिटी के तहत निर्माणाधीन तीनों पार्कों का निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिकों से सुझाव लेकर निर्माण कार्य में शामिल करने के निर्देश दिए।

  • दो पार्कों में ओपन जिम लगाने
  • तीनों पार्कों में हाईमास्ट लाइट
  • पानी के लिए सबमर्सिबल पंप लगाने की घोषणा की गई।

स्वदेशी अपनाने का आह्वान

विधायक ने प्रधानमंत्री के “स्वदेशी अपनाओ” आह्वान को दोहराते हुए दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों पर ‘यहाँ स्वदेशी माल बिकता है’ बोर्ड लगाने की अपील की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

About The Author

Share the News