जाम से जूझती वाराणसी, अब सुरक्षाकर्मी भी असुरक्षित – टूटा होमगार्ड का हाथ

वाराणसी में शनिवार रात रथयात्रा चौराहे पर भारी जाम की स्थिति बनी रही। यातायात को सुचारू कराने के लिए ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड परमेश्वर पांडेय और मनोज कुमार जाम खुलवाने में जुटे थे।

इसी दौरान गलत दिशा से आ रही बाइक सवार दो युवकों को परमेश्वर पांडेय ने रोक लिया। इस पर दोनों युवक बिफर पड़े और गुस्से में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान परमेश्वर पांडेय का दाहिना हाथ टूट गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल होमगार्ड को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं भेलूपुर पुलिस ने हमलावर युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह घटना कानून व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े करती है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्यूटी कर रहे सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

About The Author

Share the News