वाराणसी में 19.70 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक जिला पुस्तकालय, मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने भूमि पूजन कर कराया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शुक्रवार को अर्दलीबाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर में बनने वाले आधुनिक नवीन जिला पुस्तकालय का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

इस पुस्तकालय का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान किया था।
लगभग 19.70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक पुस्तकालय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं और परीक्षार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्री जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर, गुणवत्ता और मानक के अनुरूप तय समयसीमा में पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा—
“यह पुस्तकालय वाराणसी के युवाओं और विद्यार्थियों की सफलता की राह आसान करेगा।”

इस मौके पर अपर सचिव वीडीए गुडकेश मिश्रा, मुरलीधर सिंह, मणि तिवारी, सुरेंद्र नाथ पांडेय, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर समेत कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About The Author

Share the News