बड़ागांव। थाना क्षेत्र के वाराणसी जौनपुर रेलवे मार्ग पर अहरक बहोरीपुर गांव के बीच आज सुबह ग्रामीणों को ट्रेन से कटी एक लाश मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मृतक की पहचान पुआरीकला तीनघरवा निवासी रामसुरत उर्फ मिट्ठु राम के रुप में करते हुये लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुचना पर पहुंची पुलिस क्षेत्रीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराते हुए परिजनों को सुचना दिया। परिजनों के अनुसार मृतक की उम्र 70 वर्ष थी और काफी दिनों से बीमारी से तंग थे और रात में ही घर से निकल गये थे और सुबह किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।

More Stories
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में
काशी ने रचा हरित इतिहास: एक घंटे में 2.51 लाख पौधे, चीन का रिकॉर्ड टूटा