पैतृक गांव सेनापुर में लगा बधाई देने वालो का तांता
केराकत जौनपुर।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला कार्यकारिणी में फेरबदल करते हुये रत्नेश कुमार को मंडल कार्यकारिणी द्वारा पुनः जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है मंडल संयोजक डॉ ए के गौतम ने इसकी जानकारी दी। नवागत जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार को बनाये जाने से भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल देखा जा रहा है।
वहीं उनके पैतृक आवास सेनापुर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। नवागत जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने बताया कि मंडल कार्यकारिणी ने दोबारा हमको जिले की जिम्मेदारी सौंपी है उस दायित्व पर खरा उतरना मेरा उद्देश्य है संगठन को छोटे बड़े कार्यकर्ताओ ने जनपद में जिस बुलंदी पर पहुंचाया है उसी मजबूती के साथ संगठन के लोगो के कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए संगठन को और मजबूती प्रदान करने का काम किया जाएगा।
जिला संवाददाता पंकज सिंह जौनपुर

More Stories
जौनपुर हत्याकांड का खुलासा खुटहन पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई जनसेवा केंद्र संचालक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
शौचालय के पास खड़े कबाड़ वाहन बने परेशानी, लोगों में आक्रोश
जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: मोलानापुर फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी करण चौहान गोली लगने से गिरफ्तार