पीडीए जल कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

2027 में पीडीए की सरकार बनाने के लिए लिया संकल्प

हरिद्वार के हरकी पौड़ी से जल लेकर सोमवार को पहुंचेगे बाबा विश्वनाथ धाम

पिंडरा।
समाजवादी पार्टी पिंडरा के द्वारा पीडीए जल कलश यात्रा का वाराणसी जनपद की सीमा करखियांव पर भव्य स्वागत किया गया।
पीडीए जल कलश यात्रा जो हरिद्वार से चलकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाएगी,। जनपद सीमा पहुंचने पर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया और उनके साथ पूरे विधानसभा पिंडरा तक पैदल यात्रा कर अजगरा विधानसभा में पहुचाया। पीडीए जल कलश यात्रा का नेतृत्व कर रहे गौरव यादव का कहना है कि यह यात्रा 51 किलो जल कलश का है इसका मुख्य उद्देश्य बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाकर 2027 में पीडीए सरकार बनाने का संकल्प है। वही स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव कमलेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव, बंशलाल पटेल, संतोष यादव, सत्य प्रकाश पटेल, हरी लाल यादव, मनीष यादव, उत्कर्ष यादव, गुड्डू श्रीवास्तव, आकाश यादव, धर्मेंद्र यादव, मनोज राजभर, रविंद्र यादव, चन्द्रदेव पाल व वेद प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News