पिंडरा।
पिंडरा विकास खण्ड के कुटुंब ग्राम बाबतपुर में ‘अमृता’ कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम दर्जीपुर एवं गणेशपुर की 40 किशोरियों को प्रशिक्षण उपरांत मासिक धर्म स्वक्षता किट का वितरण किया गया। भेल के सीएसआर फंड से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं में मासिक धर्म से जुड़ी जागरूकता बढ़ाने, सही जानकारी तथा रीयूजेबल सनेट्री पैड के प्रयोग को बढ़ाने के उद्देश्य
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।
मुख्य अतिथि बलदेव स्कूल की प्रधानाचार्य सुश्री जेहरा शाही ने इस पहल की सराहना की और मासिक धर्म से जुड़े मिथकों को तोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। कुटुंब की संस्थापक निदेशक श्रीमती पूजा सिंह ने महिलाओं के सशक्तिकरण और मासिक धर्म जागरूकता पर अपने विचार साझा किए।
स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कुटुंब संस्था के संस्थापक सचिव डॉ. आशीष कुमार सिंह ने कहाकि समाज में मासिक धर्म को लेकर अब भी कई भ्रांतियां है। संस्था द्वारा चयनित गावों में 20 किशोरियों को एस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। आज उसी क्रम में ग्राम दर्जीपुर एवं गणेशपुर की 40 किशोरियों को प्रशिक्षण उपरांत मासिक धर्म स्वच्छता किट का वितरण किया गया।
कुटुंब संस्था की ओर से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेंद्र, देवेंद्र, ज्योति, वर्षा, आरती, नेहा एवं प्रबंधन टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा