दो दिवसीय क्षेत्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

प्रतियोगिता में भाग ले रहे है 125 छात्र छात्राएं।

पिंडरा।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गाज़ोखर में दो दिवसीय क्षेत्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य नागेश मिश्रा द्वारा बुधवार को किया गया। इस दो दिवसीय आयोजन में नवोदय विद्यालय समिति ,लखनऊ संभाग के विभिन्न विद्यालयों मुजफ्फरनगर, हरदोई, कौशांबी, लखनऊ, मऊ, गाजीपुर, भदोही और वाराणसी के लगभग 125 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य नागेश मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है, साथ ही उनकी शारीरिक फिटनेस, मानसिक दृढ़ता और खेल भावना को बढ़ावा देना है। बुधवार के दिन का पहला मुकाबला पुरुषोत्तम और अभिनव के बीच खेला गया। जिसमें हरदोई के पुरुषोत्तम सीधे मुकाबले को जीत अगले दौर में प्रवेश किए। बालक वर्ग में अंडर 14,अंडर 17 तथा अंडर 19 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। वहीं बालिका वर्ग में अंडर17 एवं अंडर 19 मुकाबले हुए। जिसमें 28- 30 किग्रा में हरदोई के पुरुषोत्तम, 44- 46 भार वर्ग मे लखनऊ के सत्यम, 48- 50 किग्रा में मऊ के आयुष कुमार, अंडर 17 बालक में बनारस के विशाल चौहान, तथा बालिका वर्ग में मऊ की विद्या ,सलोनी ,मऊ की आरोही ,हरदोई की अपर्णा विजेता घोषित हुई और अगले दौर में पहुची। । निर्णायक की भूमिका उत्तर प्रदेश मुक्केबाजी संघ के रेफरी ने की। इस दौरान विद्यालय की उप प्राचार्या श्रीमती कनक पांडेय, एवं शिक्षक तथा कर्मचारीगण उपलब्ध थे। दो दिवसीय बासिंग प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को होगा।

About The Author

Share the News