बड़ागांव पुलिस खोए हुए बच्चों को ढूंढ कर परिजनों को सौंपा

बड़ागांव। पुलिस ने घर से खोये हुये एक 8 वर्षीय लड़के और 13 वर्षीय लड़की को अथक प्रयास से ढुंढकर उनके परिजनों को सुपुर्द किया पुलिस के इस सराहनीय कार्य को लेकर चहुंओर प्रशंसा हो रही है।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 15 जुलाई की रात काजी सरांय में एक बालक भटकते हुए ग्रामीणों को मिला जिनकी सुचना पर स्थानीय पुलिस बालक का नाम पता ज्ञात होने के खोये हुये बालक के पिता समरजीत निवासी भवानीपुर शिवपुर को सकुशल सुपुर्द कर दिया इसी तरह थानाक्षेत्र के वार गांव निवासी गोपाल शर्मा ने सुचना दिया था कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री पलक शर्मा मां की डांट से क्षुब्ध होकर 15 जुलाई को ही घर छोड़कर चली गई थी जिसे पुलिस ने अथक प्रयास से हरहुआं बाजार में भटक रही किशोरी को सकुशल हिरासत में लेकर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

About The Author

Share the News