चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत गांव भैठौली में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। धान की रोपाई के लिए जा रहे दो सगे भाइयों की कच्ची दीवार गिरने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान 18 वर्षीय आदित्य कुमार और 16 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में हुई है। दोनों संतोष कुमार के पुत्र थे। घटना सुबह की है, जब दोनों भाई धान की रोपाई के लिए पौधे लेकर खेत की तरफ जा रहे थे। रास्ते में दिलीप कुमार का कच्चा मकान अचानक उन पर गिर पड़ा।ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक भाइयों के परिवार में एक बहन भी है। दोनों चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता प्राइवेट नौकरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी सौ को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा