पैसा मांगने पर मिली हत्या कर देने की धमकी

न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

बड़ागांव। थानाक्षेत्र के सेहमलपुर गांव निवासी एक पिता, पुत्र द्वारा जमीन का व्यापार करने के नाम पर एक युवक से 23 लाख रुपया उधार लिया गया कुछ दिनों बाद पिता पुत्र ने युवक को 12 लाख वापस कर दिया और शेष बचे 11 लाख मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी मिलने लगी जिससे भयभीत होकर उधार देने वाले व्यक्ति ने एसीजेएम सप्तम वाराणसी की न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने की मांग किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने स्थानीय पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है जिसपर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
न्यायालय में दिये गये प्रार्थना पत्र में जौनपुर जनपद के केराकत थाना अंतर्गत शिवरामपुर खुर्द (गोपीपुर ) गांव निवासी मिथिलेश शुक्ला ने आरोप लगाया है कि वह बाबतपुर स्थित सिएट कालेज का छात्र था उसी दौरान विद्यालय में पढ़ रहे सेहमलपुर गांव निवासी शिवम पांडेय से उसकी मित्रता हो गई जिसके पिता विमलेश पांडेय जमीन खरीद बिक्री का कारोबार करते हैं उन्हें कारोबार करने के लिए पैसे की आवश्यकता है जिसपर हमने आरटीजीएस के माध्यम से आरोपियों के खाते में तेईस लाख रुपया ट्रांसफर कर दिया कुछ माह बाद आरोपियों ने 12 लाख वापस कर दिया बाकी का पैसा मांगने पर आरोपियों ने कहा की दुबारा पैसा मांगने मत आना नहीं तो जिंदगी से हाथ धो लोगे।

About The Author

Share the News