मुकदमा दर्ज
बड़ागांव। थाना क्षेत्र के पुआरी कला निवासी हिमांशु पटेल (अमित पटेल), ने 25 जून 2025 को फेसबुक पर यह लिखकर पोस्ट किया कि इस देश का सबसे बड़ा आतंकवादी ब्राह्मण है। इसको लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने 26 जून 2025 को बड़ागांव थाने में शिकायत की। पुलिस द्वारा मामला का समाधान उसके द्वारा माफीनामा लिखवाकर कराया गया। लेकिन हिमांशु पटेल (अमित पटेल) अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। और अन्य लोगों को उकसाकर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व गाली दिलवाकर उसे बार-बार फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पर अपने एकाउंट से विडियो बनाकर पोस्ट कर रहा है। इससे ब्राह्मण समाज में काफी रोष व्याप्त है इसको लेकर
नवीन चौबे छात्र नेता , शिव तिवारी, चन्द्रकान्त मिश्रा , सुमित मिश्रा, विकास मिश्रा, रवि शंकर तिवारी, अतुल तिवारी, मुकेश कुमार मिश्र, राजू मिश्रा , रितुराज त्रिपाठी अश्विनी दूबे (अधिवक्ता) ने बड़ागांव में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की वही बड़ा गांव पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा