पिंडरा।
फूलपुर – सिंधोरा मार्ग पर खालिसपुर पर बनने वाले आरओबी का स्थलीय निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंगलवार को विधायक डॉ0 अवधेश सिंह ने किया। इस दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने सम्पूर्ण विवरण के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत किया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निश्चित समय अवधि के अंतर्गत कार्य की गुणवक्ता को ध्यान में रखते हुए पुल का निर्माण कराएं। साथ ही आरओबी निर्माण के समय आम जनमानस को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए समुचित प्रबन्ध करने का निर्देश दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी पिण्डरा प्रतिभा मिश्रा,सेतु निगम प्रोजेक्ट मैनेजर एस के निरंजन,सहायक अभियंता अभय कुमार, रेलवे इंजीनियर संजय कुमार, लोकनिर्माण विभाग केशवराम वर्मा, एसडीओ विद्युत गुलाब चंद, प्रशांत शुक्ला, जेई नागेंद्र सरोज, इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण सिंह समेत भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा