सर्पदंश से निधन पर परिजनों को मिली सहायता राशि

पिंडरा।
गत दिनों फूलपुर राजभर बस्ती निवासी अनिल राजभर उम्र 34 वर्ष की सर्प दंश से हुए निधन पर मंगलवार को विधायक डॉ अवधेश सिंह परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।
इस दौरान विधायक व एसडीएम पिण्डरा प्रतिभा मिश्रा ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष सहित किसान आपदा राहत कोष से 5 लाख रुपये की धनराशि का प्रमाण पत्र मृतक की पत्नी पूनम राजभर को दिया। एसडीएम ने बताया कि यह राशि मृतक की पत्नी के बैंक अकाउंट में पहुच चुकी है। साथ ही मृतक के तीनों बच्चों, दो पुत्र एक पुत्री के पठन-पाठन हेतु स्पांसरशिप योजना अंतर्गत प्रतिमाह 4 हजार रुपया प्रति बच्चा 18 वर्ष तक की उम्र तक मिलती रहेगी। इस दौरान तहसीलदार राधेश्याम यादव, ग्राम प्रधान सुरेश पटेल, महेश सिंह, राजू सिंह, राजकुमार गुप्ता, आकाश तिवारी, बसंत उपाध्याय राजन सिंह, रजनीकांत मिश्रा मौजूद रहे।

About The Author

Share the News