1 जुलाई से जन्म लेने वाले बच्चों को वन विभाग देगा एक पौधा व सर्टिफिकेट

पिंडरा।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव व वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक जुलाई 2025 से जन्म होने वाले समस्त बच्चों को वन विभाग के तरफ से एक पौधा और ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट वन विभाग वाराणसी के प्रभारी वनाधिकारी स्वाति श्रीवास्तव के हाथों दिया गया। आज जन्म होने वाले बच्चों में बसनी बिसेन पुर निवासी खुशी गौतम पत्नी अनिकेत गौतम ने एक बच्ची को जन्म दिया दूसरी सुजाता देवी पत्नी राय बहादुर पटेल निवासी शाहपुर को वनाधिकारी ने अपने हाथों से सर्टिफिकेट दिया इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाo शेर मोहम्मद स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी दिवाकर, पंकज जायसवाल, राजेश यादव, सहित वन विभाग के वन दरोगा धीरेंद्र कुमार व अमित श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

About The Author

Share the News