डॉक्टर दिवस पर व्यापारियों ने किया चिकित्सकों का सम्मान

पिंडरा।राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर व्यापार मण्डल फूलपुर के तत्वाधान में एक समारोह के दौरान जनसेवा के माध्यम से प्रसिद्ध डा0 रंगनाथ दुबे व डॉ0 संगीता दुबे तथा पिंडरा के डॉ दिनेश मिश्रा और डॉ रंजना मिश्रा को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान राजकुमार गुप्ता, राजू, भरत जायसवाल, मंगल गुप्ता , अभिषेक अग्रहरी, विक्की गोंड, शिवम् अग्रहरि, संजय, सोनू व मुन्ना चौरसिया उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News