पिंडरा।ग्रीष्मावकाश के 40 दिन बाद परिषदीय विद्यालयों के खुलने पर स्कूलों में चहल पहल दिखी। स्कूल पहुचने पर छात्र छात्राओं का स्वागत किया गया। वही पहले दिन अपेक्षाकृत कम उपस्थिति रही।
पिंडरा ब्लॉक के स्कूलों में कही पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर स्वागत किया गया तो कही माला पहनाकर कर टॉफी देकर स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूलों को गुब्बारे से भी भव्य ढंग से सजाया गया था। नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को प्राथमिक विद्यालय पिंडरा की प्रधानाध्यापिका डॉ गीता तिवारी ने पुष्प वर्षा और स्कूली बैग देकर स्वागत किया। फूलपुर स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में बीईओ पिंडरा विनोद मिश्रा ने गुलाब का फूल और माला पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा क्षेत्र के कम्पोजिट स्कूल नवलपुर, समोगरा, ओदार, प्रसादपुर, धर्मनपुर, रमईपट्टी, करखियांव, हिवरनपुर तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबतपुर, मंगारी, थानारामपुर , फूलपुर, जाठी तथा प्राथमिक विद्यालय जमापुर, सुरही, थरी, थानारामपुर, मरुई, सिंधोरा, मझवा, चुप्पेपुर, धरसौना, कटौना, तिवारीपुर में नवप्रवेशी के साथ पूर्व छात्रों का स्वागत करने के साथ पुस्तक वितरण के साथ एमडीएम के तहत खीर खिलाया गया। इस दौरान कई स्कूलों द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत रैली भी निकाली गई।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा