अपर मुख्य सचिव ने किया प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

शैक्षणिक व्यवस्था और बच्चों के हाजिर जबावी से खुश नजर आए सचिव

पिंडरा।
अपर मुख्य सचिव वित्त/ बेसिक दीपक कुमार ने मंगलवार को फूलपुर स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल का दोपहर में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुराने कमरे में स्थापित स्मार्ट क्लास को नए भवन में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बच्चों के स्वागत व हाजिर जबाबी से खुश नजर आए और प्राधनाध्यापक को शाबाशी दी।
अपर मुख्य सचिव दोपहर डेढ़ बजे के लगभग पिंडरा ब्लॉक के उक्त विद्यालय पहुचे और प्राधनाध्यापक कुँवर पकंज सिंह से छात्र संख्या के बाबत जानकारी लेने के साथ नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। उसके पश्चात कक्षा 5 में पहुचे और शिक्षक डॉ तरुण यादव व छात्रो से सवाल जबाव किये। सही जबाब मिलने पर शाबाशी दी। ततपश्चात
स्मार्ट क्लास पहुचे जहाँ बच्चा की कक्षा ले रही, शिक्षिका दुर्गेश नंदिनी से स्मार्ट क्लास के बाबत जानकारी ली। इस दौरान 75 साल पुराने कमरे में चल रहे स्मार्ट क्लास को नए भवन बनाकर उसमे शिफ्ट करने का निर्देश बीएसए को दिया। अपर मुख्य सचिव ने इस दौरान लाइब्रेरी कक्ष में किताबो की स्थिति के साथ पुस्तकालय वितरण रजिस्टर को देखा। उन्होंने बीएसए से जिले के सभी स्कूलों में इस तरह की लाइब्रेरी स्थापित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीबीटी, पुस्तक वितरण, नामांकन, कंप्यूटर लैब,आधार कार्ड की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश बीईओ पिंडरा विनोद कुमार मिश्रा को दिए।लगभग आधे घंटे तक निरीक्षण के दौरान शैक्षिक परिवेश और भव्य परिसर की तारीफ की।
इसके पूर्व विद्यालय परिसर पहुचने पर स्कूल की छात्राओ और बीईओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
निरीक्षण के दौरान जेडी अशोक कुमार सिंह, बीएसए भोलेन्द्र प्रताप सिंह, बीईओ विनोद मिश्रा, पंकज यादव समेत अनेक अधिकारी व कर्मचारी के साथ शिक्षक रहे।

About The Author

Share the News