चिकित्सा प्रभारी में निजी चिकित्सक के खिलाफ नोटिस जारी की
बड़ागाँव।
बड़ागाँव क्षेत्र के बसनी बगीचे के पास स्थित एक निजी हास्पिटल के संचालक के खिलाफ ज्यादा पैसे लेने की शिकायत आई जीआरएस पर की थी जिसकी जाँच प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागाँव के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० शेर मुहम्मद को मिली जब चिकित्सा प्रभारी उक्त अस्पताल में जांच के बाबत पहुंचे तो निजी अस्पताल के चिकित्सक ने पहचानने से इंकार करते हुए कह दिया कि बाहर बैठिये अभी खाली नही हूँ बताते चले कि पूरे क्षेत्र मे निजी हास्पीटल खूब धड़ल्ले से संचालित हो रहे है यह चिकित्सा विभाग की लापरवाही कहे या इनकी मिली-भगत ऐसे तमाम हास्पीटल चल रहे है जहाँ न तो योग्य डाक्टर है और ना ही पूरे संसाधन फिर भी धड़ल्ले से जटिल से जटिल आपरेशन भी कर दिया जाता है जब कोई घटना हो जाती है तब चिकित्सा विभाग भी खानापूर्ति करने मे लग जाता है ऐसी एक ताजा घटना बड़ागाँव क्षेत्र मे घटी जहाँ शिकायत की जांच मुख्य चिकित्साधिकारी को की गयी शिकायत की जाँच करने पहुँचे प्रभारी चिकित्सा धिकारी डाक्टर शेर मुहम्मद जब जाँच करने पहुँचे तो निजी हास्पिटल के डाक्टर ने उनको पहचानने से इंकार कर बाहर बैठ कर इन्तजार करने की सलाह दे डाली मामले को बिगड़ता देख प्रभारी ने तत्काल इंस्पेक्टर बड़ागाँव को फोन कर मौके पर पहुँचने का आग्रह किया। घटना के संदर्भ में प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि बड़ागाँव क्षेत्र की शीला देवी नामक एक महिला ने कापर टी लगवाया था जो अपनी अवधि पूर्ण करने के बाद महिला के अन्दरूनी हिस्से मे चिपक गयी थी जिसके इलाज के लिए महिला स्वास्थ्य केन्द्र पर आयी थी लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त महिला को रेफर कर दिया गया लेकिन महिला किसी माध्यम से निजी डाक्टर के चंगुल मे फँस गयी जहाँ महिला के इलाज के दौरान डाक्टर ने पीड़ित महिला से लाखों रुपये ऐंठ लिए और उसका संपूर्ण समाधान भी नही हो पाया जिससे नाराज महिला ने उसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर किया था वही इस पुरे प्रकरण के बाबत प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर शेरमुहम्मद ने बताया कि जाँच के दौरान बहुत सारी अनियमितताए मिली है जिसमे प्रमुख रुप से हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन तथा कुशल चिकित्सक का ना होना पाया गया हास्पीटल संचालक को नोटिस जारीकर उनसे स्पष्टीकरण करण माँगा गया है यदि समय से उनका जबाब नही आया तो हास्पिटल के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी ।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर