पिंडरा।कठिरांव
(जंगलपुर)मुसहर बस्ती के लोगो को भूमि आवंटन पर कब्जा दिलाने व आवासीय पट्टे व घरौनी की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
गुरुवार को 11बजे उड़ान ट्रस्ट इंडिया और नट समुदाय संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में दर्जनों की संख्या में अपनी लंबे समय से चली आ रही मांगों को तहसील प्रशासन के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि भूमि अधिकार और आवासीय पट्टे की मांग उनके मूलभूत अधिकारों से जुड़ी है। स्वामित्व योजना के लागू होने के पांच वर्षो बाद भी उन्हें न घरौनी मिल रहा है और न आवासीय पट्टा , विमुक्त समाज लगातार इस मांग को उठा रहा है।
एसडीएम पिंडरा ने प्रतिनिधिमंडल को सुना और इस मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उड़ान ट्रस्ट इंडिया के प्रतिनिधि प्रेम नट ने कहा कि वे इस मुद्दे पर निरंतर प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखेंगे।
उन्होंने कहा केवल आवास की नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता की भी है। वे आगे भी इस मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखेंगे।
जंगलपुर मुसहर बस्ती के 11 परिवारों के साथ साथ उड़ान ट्रस्ट के अध्यक्ष व नट समुदाय संघर्ष समिति के संयोजक प्रेम नट अपने साथियों के साथ उपस्थित रहे।

More Stories
कांशीराम जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 486 लोगों ने कराया पंजीकरण
UPRSL: वाराणसी जोन ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई जिलों ने जीते खिताब
नाले से गैस निकालने के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, सिलेंडर जब्त