बड़ागाँव थाना क्षेत्र के सीतापुर गाँव मे मंगलवार को दिन मे लगभग एक बजे राजस्व विभाग ने सीतापुर गाँव में पहुँच कर भूमि नीलामी को नोटिस चस्पा कर दिया नीलामी के बाबत पूछने पर राजस्व निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि अपर मुख्य जुडिशियल मजिस्ट्रेट वापी गुजरात द्वारा बीते नौ अप्रेल को बड़ागाँव क्षेत्र के सीतापुर निवासी राजकुमार के खिलाफ दूसरी पत्नी मीना देवी को गुजारा भत्ता न देने पर उसके हिस्से की जमीन को नीलाम कर नीलामी से प्राप्त धनराशि मीना देवी को देने का आदेश दिया था न्यायालय द्वारा पीड़िता को एक लाख इक्कीस हजार सात सौ रुपये गुजारा भत्ता न देने पर नीलामी का आदेश पारित किया है। जिसके फलस्वरूप उक्त कार्यवाही की गयी है। उपजिलाधिकारी पिन्डरा द्वारा उक्त जमीन के नीलामी की तिथि तीस जून को दिन मे दो बजे से शाम पाँच बजे तक का समय निर्धारित किया है।

More Stories
कांशीराम जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 486 लोगों ने कराया पंजीकरण
UPRSL: वाराणसी जोन ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई जिलों ने जीते खिताब
नाले से गैस निकालने के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, सिलेंडर जब्त