बड़ागांव। थानाक्षेत्र के पुआरीकला गांव निवासी एक कलयुगी बेटे के द्वारा मां बाप को आये दिन जान से मारने की धमकी दिया जाता रहा है रविवार को उसने सारी हदें पार कर अपने माता-पिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घायल अवस्था में थाने पहुंचे दंपति ने अपने पुत्र के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी राधेश्याम और उनकी पत्नी मालती देवी पुश्तैनी मकान में रहते हैं साथ में उनका पुत्र करन पटेल भी रहता है वह आये दिन अपने माता-पिता को घर छोड़ने के लिये गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देता रहता है घटना के समय वह अपने माता-पिता को लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया और घर से निकाल दिया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा